भाजपा मोदी सरकार के 8 साल पुरा होने पर योजनाओं को प्रति किया गया जागरूक

Jun 13, 2022 - 08:24
भाजपा मोदी सरकार के 8 साल पुरा होने पर योजनाओं को प्रति किया गया जागरूक

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । मोदी सरकार का 8 साल गरीब कल्याण विशाल सभा भारतीय जनता पार्टी जिला गया स्थान आजाद पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर उनके योजनाओं को प्रति जागरूक कर प्रत्येक जनता को जगाने का काम किया गया। जैसे पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत, पीएम जन आरोग्य योजना, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण योजना,स्वनिधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा योजना जैसे बहुत सारे योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर का हर एक परिवार के सदस्य तक पहुंचा है। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता धनराज शर्मा ने किया। मंच पर आसीन विराजमान मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, जिला प्रभारी सह उधोग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय जयसवाल, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधान पार्षद व कार्यक्रम प्रभारी निवेदिता सिंह, पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी, नगर विधायक व याचिका समिति के सभापति डॉ प्रेम कुमार, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, बुनकर जिला प्रकोष्ठ संयोजक दुखन पटवा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चौधरी सहित हजारों हजार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता का हुजूम उमड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0