श्रावणी मेले को लेकर गया स्टेशन पर RPF का विशेष चेकिंग अभियान, कांवड़ियों को सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

श्रावणी मेले को लेकर गया स्टेशन पर RPF का विशेष चेकिंग अभियान, कांवड़ियों को सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक गयाजी। श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट, गया की ओर से विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक सुरक्षा आयुक्त, RPF गया संजय कुमार सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में RPF पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव सहित अधिकारी और जवानों ने गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1/सी पर विशेष निगरानी रखी। अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13023/13024 हावड़ा-गया एक्सप्रेस के आगमन और प्रस्थान के समय यात्रियों और कांवड़ियों को लाउड हेलर के माध्यम से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु न लें और यात्रा के दौरान गैस सिलिंडर, स्टोव, केरोसिन तेल जैसे ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर न चलें। RPF ने यात्रियों को किसी संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने, उचित टिकट लेकर यात्रा करने तथा ट्रेन के गेट और पायदान पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग नहीं करने की चेतावनी दी गई। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई। विशेष चेकिंग के दौरान एसी कोच में यात्रा कर रहे कांवड़ियों को वाणिज्य विभाग और RPF की संयुक्त कार्रवाई के तहत एसी कोच से बाहर कराया गया। इसके अलावा वाणिज्य विभाग के सहयोग से RPF द्वारा MUTS (मोबाइल अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) के माध्यम से टिकटों की जांच भी की गई।RPF ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Aug 10, 2026 - 18:13
श्रावणी मेले को लेकर गया स्टेशन पर RPF का विशेष चेकिंग अभियान, कांवड़ियों को सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0