संत पैट्रिक स्कूल में प्राचार्य मनोज कुमार ने किया झंडोत्तोलन

गयाजी। शहर के नवागढ़ी स्थित संत पैट्रिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Aug 15, 2026 - 18:34
संत पैट्रिक स्कूल में प्राचार्य मनोज कुमार ने किया झंडोत्तोलन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0