अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई के द्वारा तीन दिवसीय 8वें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया

Jun 22, 2022 - 09:33
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई के द्वारा तीन दिवसीय 8वें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । मंगलवार को 8वें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई के तत्वाधान में मानपुर कुकरा देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन युवा छात्र नेता पीयूष राज अजीत के नेतृत्व में किया गया। ऐसे अवसर पर दर्जनों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे इस योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग गुरु धर्मेंद्र यादव उर्फ दरोगा जी के द्वारा बताए गए योगासन को कुशल पूर्वक योग करने एवं सीखने का काम किये। साथ ही समापन के पश्चात योग्यकर्ताओं ने वहां पर बनाए गए व्यवस्था के रूप में चना, मूंग, बदाम और गुड़ प्रसाद के रूप में ग्रहण किये। इस ऐतिहासिक योग शिविर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चौधरी ने कहा कि योग हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है।आधुनिक युग में योग का महत्व बढ़ गया है। इसके बढ़ने का कारण व्यस्तता और मन की व्यग्रता है।आधुनिक मनुष्य को आज योग्य की ज्यादा आवश्यकता है।चूंकि मन और शरीर अत्यधिक तनाव,वायु प्रदूषण तथा भागमभाग के जीवन से रोग ग्रस्त हो चला है। साथ ही इस मौके पर भाजपा बुनकर नेता दुखन पटवा ने कहां की योग कोई धर्म नहीं है, यह जीने का एक तरीका है। जिसका लक्ष्य स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग की ओर है। मनुष्य एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्राणी है;  योग भारत में आयुर्वेद में बताए गए तीनों के बीच संतुलन विकसित करने में मदद करता है । व्यायाम के अन्य रूप, जैसे एरोबिक्स, केवल शारीरिक भलाई का आश्वासन देते हैं। इन अभ्यासों का आध्यात्मिक या सूक्ष्म शरीर के सुधार से बहुत कम लेना-देना है। इस योग आभास कार्यक्रम में उपस्थित अ०भा०वि०परिषद नगर मंत्री सुजीत कुमार, अविनाश कुमार, दिवाकर कुमार, राजा कुमार,गुड्डू कुमार, रामजी साव ,संजीव कुमार त्यागी,धनेश सर,भोला कुमार सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे योग्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0