आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को नव नियुक्त सेविका द्वारा किया गया गोदभराई कार्यक्रम

गया । प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या चार आंगनबाड़ी केंद्र संख्या सत्तर अजमतगंज हरिजन टोला में मंगलवार को गोदभराई का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेविका ममता कुमारी व सहायिका माधुरी देवी के द्वारा आज गोदभराई का रश्म किया गया। गर्भवती महिला ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित आसपास के महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महिला रंजु कुमारी, रितु कुमारी, रिंकी कुमारी, निलु कुमारी सहित अन्य महिला शामिल हुई। नव नियुक्त सेविका ममता कुमारी के द्वारा गोदभराई में नारियल, हरा सब्जी, चावल दाल, श्रृंगार सामग्री का वितरण गर्भवती के बीच हुआ। इसके साथ ही समय पर खानपान एंव साफ सफाई पौष्टीक आहार के बारे में जानकारी दी गई। समय-समय पर टीकाकरण की जानकारी भी दिया गया। सीडीपीओ स्मृति कुमारी के साथ महिला पर्यवेक्षिका निलम कुमारी, प्रखंड समन्वयक पुजा राज, प्रधान लिपिक सुबोध कुमार, डाटा-ऑपरेटर सुभाष कुमार केंद्र पर उपस्थित रहें।

Jul 8, 2026 - 10:22
आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को नव नियुक्त सेविका द्वारा किया गया गोदभराई कार्यक्रम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0