बाबा बैद्यनाथ धाम में भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया जलाभिषेक, देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना

गयाजी। पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। पूजन के उपरांत डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की प्रार्थना की गई है। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बनी रहे, इसके लिए भी बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद मांगा गया। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।इस अवसर पर प्रमोद कुमार, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Aug 1, 2026 - 15:38
बाबा बैद्यनाथ धाम में भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया जलाभिषेक, देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0