मधेपुरा में बेकाबू कार नदी में समाई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की तलाश जारी, मची सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अब तक तीन शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है।

Mar 28, 2026 - 16:12
मधेपुरा में बेकाबू कार नदी में समाई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की तलाश जारी, मची सनसनी

MADHEPURA : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मधेपुरा के अरार पुल के पास कार अनियंत्रित होकर अचानक पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत होने की आशंका है। घटना के बाद अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे, तभी अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अब तक तीन शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है।

मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के बेटे अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के दो निवासी प्रमोद यादव के बेटे वसंत कुमार (23) की पहचान हो चुकी है।

चौथे शख्स की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0