IGIMS में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मरीज के परिजनों ने घेरा, रोते-रोते सुनाया दुखड़ा, बोले : लापरवाही से बेड पर मर गई मां, दलाली होती है, नहीं मिलती है दवा
PATNA : बिहार के स्थास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पहुंचे। यहां भीड़ ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर लिया। लोग खराब व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते नजर आए। एक मरीज ने कहा कि ‘सर, यहां व्यवस्था बहुत खराब है। पेशेंट को लगता है कि लाइन में लग-लगकर ही वो मर जाएगा, इलाज तो बाद में होगा।’ दूसरे मरीज ने कहा, ’ यहां दलाली होती है। आयुष्मान कार्ड से इलाज कहकर बाहर से दवाई मंगा रहे हैं। मेडिकल काउंटर वाले कह रहे कि दवाई है, लेकिन हमें बाहर से दवाई लेने के लिए कहा जा रहा है।’
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार संस्थान में 5 नई सुविधाओं का उद्घाटन करने पहुंचे। इसी दौरान लोगों ने उन्हें घेर लिया। भीड़ के बीच से सुरक्षाबलों ने बड़ी मुश्किल से निशांत कुमार को बाहर निकाला।
बेड पर ही मां मर गई, सर….
एक शख्स रोते-रोते स्वास्थ्य मंत्री से बोला कि 'मेरी मां की इसी अस्पताल के बेड पर मौत हो गई है। उसका बीपी लो था। इन लोगों ने बीपी चेक नहीं किया। लो बीपी में ही पाइप लगा दिया। वो मेरे सामने तड़पकर मर गई। मैं कुछ नहीं कर पाया। आप सिर्फ बाहर मत घूमिए सर, अंदर भी जाइए। एक-एक चीज को ठीक से देखिएगा। यहां बहुत गड़बड़ी है।'
निशांत कुमार के सामने फूट-फूट कर रोने लगी महिला
IGIMS में एक महिला स्वास्थ्य मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगी। उसने कहा कि 'किडनी खराब हो गई है। जल्दी से इलाज चाहिए, ऑपरेशन नहीं हो रहा है सर...मेरा देख लीजिए सर... प्लीज सर... आपलोग चले जाते हैं तो फिर कुछ नहीं होता है।' जिसके बाद निशांत कुमार ने डॉक्टर से उनके मरीज को देखने को कहा।
एक मरीज ने कहा कि 'यहां के हालात बहुत खराब हैं। रात में मरीज को खाना तक नहीं मिलता है। सर, कुछ कीजिए…' स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की OPD में बैठे मरीजों से भी बात की। उन्होंने मरीजों से उनकी बीमारी और अस्पताल के ट्रीटमेंट के बारे में पूछा।
30 गार्ड्स ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर रखा था
IGIMS में निशांत कुमार को उनके 10 बॉडीगार्ड्स के साथ अस्पताल के 20 प्राइवेट गार्ड्स ने घेर रखा था। निरीक्षण के दौरान 4 से 5 बार ऐसी स्थिति बनी जब गार्ड्स को घेरा बनाकर स्वास्थ्य मंत्री को बाहर निकालना पड़ा। कई जगहों पर लोगों अपनी समस्या बताने के लिए निशांत की ओर बढ़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उनसे नहीं मिलने दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













