बिहार में जमीन कब्जे की शिकायतों पर पुलिस मुख्यालय सख्त, नौबतपुर थानेदार निलंबित; कई जिलों में जांच तेज
पटना। बिहार में जमीन कब्जे और भूमि विवाद से जुड़ी बढ़ती शिकायतों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। पटना के नौबतपुर में करीब 500 कट्ठा मठ की जमीन से जुड़े विवाद के मामले में नौबतपुर थानेदार को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण में कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।
पटना:- बिहार में जमीन कब्जे और भूमि विवाद से जुड़ी बढ़ती शिकायतों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। पटना के नौबतपुर में करीब 500 कट्ठा मठ की जमीन से जुड़े विवाद के मामले में नौबतपुर थानेदार को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण में कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।
वहीं, मुजफ्फरपुर के कांटी और मुशहरी इलाके में जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों की जांच शुरू कर दी गई है। अहियापुर क्षेत्र में करीब 50 लोगों की जमीन पर कब्जे की कोशिश से संबंधित शिकायत भी सामने आई है। इसके अलावा भूमि विवाद के एक मामले में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है।
पुलिस मुख्यालय ने जमीन विवादों में राजस्व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व रिकॉर्ड, दस्तावेज और शिकायतों की गहन जांच करने को कहा गया है।
भूमि माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की भूमिका बढ़ाने की भी तैयारी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से पटना जिलाधिकारी और राजस्व विभाग को भी जांच के लिए पत्र भेजे जाने की जानकारी है।
अब जमीन कब्जे और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों की मुख्यालय स्तर पर निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बाद राज्य में जमीन विवाद से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







