राजीव कुमार कन्हैया बने जन अधिकार पार्टी(लो.) के बिहार प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त

Jul 23, 2022 - 07:47
राजीव कुमार कन्हैया बने जन अधिकार पार्टी(लो.) के बिहार प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त

गया। जन अधिकार पार्टी(लो.) के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार कन्हैया को बिहार प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। जन अधिकार पार्टी(लो.) में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजीव कुमार कन्हैया को बिहार प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किए जाने पर गया वासियों एवं बिहार वासियों में हर्ष व्याप्त है। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने नए पद की जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव कुमार कन्हैया ने जन अधिकार पार्टी(लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को धन्यवाद दिया है। वही, राजीव कुमार कन्हैया ने बताया कि पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता पद पर हमें मनोनीत किया गया है। इस पद पर हम ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करेंगे और संगठन के दायित्व का निर्वहन पार्टी के नीतियों, सिद्धांतों के अनुरूप घोषित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0