कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बंदी उरांव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

Apr 6, 2021 - 10:51
कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बंदी उरांव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और छोटानागपुर-संथालपरगना क्षेत्र के कांग्रेस के कद्दावर नेता बंदी उरांव के निधन पर शोक जताया है। श्री सहाय ने कहा कि स्व. उरांव एक कद्दावर जनजातीय नेता थे। उन्होंने पेसा कानून को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया। पंचायत राज विस्तार अधिनियम लागू कराने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। उन्होंने सर्वधर्म-समभाव के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राजनीति के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्री सहाय ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक-संतप्त परिजनों को दुख की इस बेला में संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0