हमारे रक्तवीर साथी समाजसेवी सागर दीवान जी का असामायिक निधन से हम सबका हृदय व्यथित है:- अनंत धीश अमन
गया जी । समाजसेवी अनंत धीश अमन ने बताया कि टिकारी नगर परिषद के उप सभापति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सागर दिवान का मात्र 32 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो जाना ये बहुत दुःख कि बात है। उनके निधन की खबर से टिकारी सहित पूरे गया जिले में शोक की लहर दौड़ गई। ऐसे युवा समाजसेवी का असामयिक निधन हो जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सागर दिवान केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि मानव सेवा के सच्चे प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में 35 बार स्वेच्छा से रक्तदान कर अनेक लोगों की जान बचाने का कार्य किया। जरूरतमंदों के लिए दिन-रात उपलब्ध रहने वाले सागर दिवान को लोग "रक्तदान करने वाले सागर" के नाम से जानते थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवा भाव लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा। उनके निधन से न केवल टिकारी नगर परिषद, बल्कि पूरे गया जिले ने एक ऐसे युवा समाजसेवी को खो दिया है, जिसने कम उम्र में ही सेवा और मानवता की मिसाल कायम की। दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते है। सागर दिवान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



