राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर भाजपा नेताओं ने फहराया तिरंगा
गयाजी । राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता) एवं गोपाल यादव ने सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वहीं राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे।
कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया तथा "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" और "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर संतोष ठाकुर, सुनील मिश्रा, राणा रणजीत सिंह, राजू मिश्रा, श्याम किशोर मिश्रा, मनोज रजक, दीपक पांडे, बबलू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।