एक्शन में CM नीतीश, बिहार गौरव पार्क और मुक्तिधाम परिसर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

उन्होंने पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Mar 28, 2026 - 16:22
एक्शन में CM नीतीश, बिहार गौरव पार्क और मुक्तिधाम परिसर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

PATNA : 30 मार्च को MLC पद से इस्तीफा देने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन में हैं। शनिवार को उन्होंने राजधानी पटना के बांस घाट स्थित नये मुक्तिधाम परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले पटना के जेपी गंगा पथ के निकट निर्माणाधीन लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं उद्यान के निर्माण को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0