बिहार विधानमंडल में AI की 'पाठशाला', विधायकों ने डिजिटल तकनीक को समझा, मुख्यमंत्री सम्राट ने लॉन्च किया CM क्षेत्र विकास योजना का पोर्टल
PATNA : बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन में बुधवार को विधायकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल तकनीक पर विशेष प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति, राज्य सरकार के कई मंत्री तथा बड़ी संख्या में विधायक शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल गवर्नेंस और आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना था, ताकि वे अपने विधायी कार्यों और जनसेवा में इनका प्रभावी उपयोग कर सकें।
मुख्यमंत्री ने किया CM क्षेत्र विकास योजना पोर्टल का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से संबंधित नए पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस पोर्टल के माध्यम से योजना से जुड़े कार्यों की निगरानी, स्वीकृति, प्रगति और पारदर्शिता को डिजिटल माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
सरकार का मानना है कि इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और जनप्रतिनिधियों को भी कार्यों की अद्यतन जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।
AI से भविष्य की संभावनाओं और नैतिक पक्षों की मिली जानकारी
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक के भविष्य, उसके उपयोग तथा उससे जुड़े नैतिक पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।’
डिजिटल बिहार की दिशा में एक और कदम
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने AI आधारित तकनीकों, डिजिटल प्रशासन, डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों के जिम्मेदार उपयोग पर भी जानकारी दी। सरकार का मानना है कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनेगी। यह पहल बिहार में डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













