BIG NEWS : राज्यसभा की 2 सीटों के लिए काउंटिंग जारी, 81 विधायकों ने किया मतदान, देर शाम 8 बजे तक आएगा परिणाम
RANCHI : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। शाम चार बजे के पहले तक विधानसभा के कमरा नंबर 42 में वोटिंग पूरी हुई। सभी 81 विधायकों ने मतदान किया। देर शाम 8 बजे तक परिणाम जारी हो सकते हैं।
राज्यसभा की 2 सीटों के लिए काउंटिंग जारी
झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर 3 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे अहम मुकाबला NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और कांग्रेस के प्रणव झा के बीच है जबकि JMM के बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
81 विधायकों ने किया मतदान
वहीं, सभी 81 विधायकों ने मतदान किया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहला वोट BJP विधायक नवीन जायसवाल ने डाला। वहीं, मत JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने डाले।
इससे पहले सुबह मतदान के लिए कांग्रेस और एनडीए विधायक बसों से अपने-अपने होटल से निकले और विधानसभा पहुंचे। वहीं जेएमएम के विधायक भी वोट देने सीएम आवास से निकले और विधानसभा पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ विधानसभा पहुंचे और मतदान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











