आरपीएफ की गया जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई, 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को सौंपा
गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गया जंक्शन से एक युवक को 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया। RPF के अनुसार, उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला अपनी टीम के साथ गया रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर पर एक युवक नीले रंग का बैग लेकर तेजी से जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान अनुराग रोबिन (25 वर्ष), पिता हरिनंदन प्रसाद, निवासी मधुरापुर, थाना पिपरा, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में बताई। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद RPF ने तत्काल उत्पाद विभाग गया को सूचना दी। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक चंदन ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शराब जब्त कर आरोपी को अपने साथ उत्पाद थाना ले गए। इस संबंध में उत्पाद थाना गया कांड संख्या 976/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









