सुबह खाली पेट हल्दी-सोंठ का पानी पीने से मिलते हैं गजब फायदे, पाचन से इम्यूनिटी तक होगा असर
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और सोंठ में पाया जाने वाला जिंजरॉल शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। दोनों के गुण मिलकर पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी तक को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
NEWS DESK : आजकल ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स खाली पेट चाय पीने को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं। ऐसे में अगर आप दिन की हेल्दी शुरुआत करना चाहते हैं तो हल्दी और सोंठ का पानी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आयुर्वेद में इसे बेहद फायदेमंद औषधीय ड्रिंक माना गया है।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और सोंठ में पाया जाने वाला जिंजरॉल शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। दोनों के गुण मिलकर पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी तक को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को मिलता है फायदा
सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स सक्रिय होते हैं। इससे गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। सोंठ पेट को हल्का रखने में मदद करती है, जबकि हल्दी आंतों की सूजन कम कर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है।
जोड़ों के दर्द में राहत
हल्दी और सोंठ दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से जोड़ों की जकड़न और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। गठिया से परेशान लोगों के लिए भी यह ड्रिंक फायदेमंद माना जाता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हल्दी और सोंठ का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह ड्रिंक आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। सोंठ शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करती है, जबकि हल्दी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होती है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
कैसे बनाएं हल्दी-सोंठ का पानी
इसे तैयार करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक चौथाई चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। इसे सुबह खाली पेट धीरे-धीरे चाय की तरह पिएं।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य घरेलू और आयुर्वेदिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी हेल्थ समस्या, एलर्जी या दवा का सेवन कर रहे लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











