चैत्र नवरात्रि में करें इन चीजों का गुप्त दान, मां दुर्गा की कृपा से दूर होगी दरिद्रता

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर धरती पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी। नवरात्रि का यह पर्व मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का विशेष अवसर माना जाता है।

Mar 16, 2026 - 16:49
चैत्र नवरात्रि में करें इन चीजों का गुप्त दान, मां दुर्गा की कृपा से दूर होगी दरिद्रता

NEWS DESK : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इसकी शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर धरती पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी। नवरात्रि का यह पर्व मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का विशेष अवसर माना जाता है।

नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन और व्रत करते हैं। नवरात्रि में पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। शास्त्रों में दान को दरिद्रता दूर करने का सबसे बड़ा महा-उपाय माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान सही समय और सही चीज का किया गया गुप्त दान कई गुना बढ़कर वापस प्राप्त होता है तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किन चीजों का गुप्त दान करना चाहिए।

नवरात्रि में इन वस्तुओं का करें दान

सुहाग की चीजें : नवरात्रि के दौरान किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी या सुहाग की सामग्री का दान करें। माता दुर्गा को लाल रंग अति प्रिय है। नवरात्रि में इन चीजों का दान बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहती है।

कन्याओं को पढ़ाई से जुड़ी चीजें : नवरात्रि में कन्याओं को भोजन के साथ-साथ कॉपी, पेन, किताबें या शिक्षा से जुड़ी अन्य सामग्री दान करें। छोटी कन्याएं मां दुर्गा का रूप मानी जाती हैं।

फलों का दान : नवरात्रि के दौरान फलों का विशेषकर केले का दान करें। इससे घर में बरकत आती है, आर्थिक संकट दूर होता है और खुशहाली आती है।

अन्न और सफेद मिठाई का दान : नवरात्रि के किसी भी दिन चावल, आटा, चीनी या किसी सफेद मिठाई का दान करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर : इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0